बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को सिखाया 'धीमे धीमे' डांस स्टेप, देखें Viral Video

हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. ऐसे में हाल ही में फिल्म का सॉन्ग 'धीमे धीमे' इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद दीपिका ने कार्तिक से इस गाने के डांस स्टेप्स उन्हें सिखाने की गुजारिश की थी.

कार्तिक आर्यन ने  एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को सिखाया 'धीमे धीमे' डांस स्टेप, देखें Viral Video
कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में कार्तिक दीपिका को अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) के सॉन्ग 'धीमे धीमे' (Dheeme Dheeme) के डांस स्टेप्स सिखाते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म का गाना हाल ही में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस भी मिला. ऐसे में कार्तिक ने अब दीपिका के साथ मिलकर इस फिल्म का प्रचार किया. ये भी पढ़ें: Interview: कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर बोलीं अनन्या पांडे, दिया बड़ा बयान

इंटरनेट पर कई सारे वीडियोज देखने को मिले हैं जिसमें कार्तिक दीपिका को एयरपोर्ट पर डांस सिखाते हुए नजर आ रहे हैं. यहां इन्होंने एक साथ मिलकर खूब एन्जॉय किया और इस वीडियो में ये बात भी साफ झलकती है.

वाइट टी-शर्ट, डेनिम जीन्स और रेड जैकेट पहनी हुईं दीपिका यहां काफी हॉट लग रहीं हैं तो वहीं ब्लैक कार्गो पैन्ट्स, वाइट शर्ट और जैकेट पहने कार्तिक भी अपने कूल अंदाज में दिखे.

 

View this post on Instagram

 

Swift moves #dheemedheeme with #kartikaaryan and #deepikapadukone ❤❤❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

दरअसल, इस फिल्म का ये गाना रिलीज होने के बाद दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम पर लिखकर कार्तिक से आग्रह किया था कि वो उन्हें इसके डांस स्टेप्स सिखाएं. इसके बाद अब कार्तिक ने भी दीपिका की इस इच्छा को पूरी की.

दीपिका पादुकोण की इंस्टा स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

बात करें फिल्म 'पति पत्नी और वो' की तो इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन मुद्दस्सर अजीज (Mudassar Aziz) ने किया है और ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).