बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म पति, पत्नी और वो का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज

साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ये रूपांतरण है और दोनों ही फिल्म का टाइटल एक ही है. उस फिल्म संजीव कुमार, विद्या सिंहा और रंजीता कौर मुख्य भूमिकाओं में थे. जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित थी.

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म पति, पत्नी और वो का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज
पति पत्नी और वो पोस्टर (Image Credit: Twitter)

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की तिकड़ी पहली बार फिल्म 'पति पत्नी और वो' में बनने जा रही हैं. पिछले काफी समय से ये तीनों सोशल मीडिया पर सेट अपने तस्वीरें शेयर करते रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म के मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है. जिसमें फिल्म के कलाकारों का मस्त मस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ये रूपांतरण है और दोनों ही फिल्म का टाइटल एक ही है. उस फिल्म संजीव कुमार, विद्या सिंहा और रंजीता कौर मुख्य भूमिकाओं में थे. जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित थी.

ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज्ज था. यही वजह है कि जब मेकर्स इसका पोस्टर रिलीज किया है तो इसे काफी पसंद किया जा रहा है. पहले पोस्टर कार्तिक आर्यन की झलक दिखाई दे रही हैं. फिल्म में उनका नाम चिंटू त्यागी है जो कानपूर का सबसे आदर्श पति हैं. पोस्टर में कार्तिक लुक बड़ा सिंपल है लेकिन अंदाज बेहद ही शरारती.

तो वहीं फिल्म दूसरे पोस्टर में भूमि पेडनेकर दिखाई दे रही हैं. वाईट एंड ग्रीन साड़ी में भूमि पेडनेकर की खूबसूरती देखते ही बन रही है. जबकि इनके लिए पोस्टर पर टैग लिखा कि जरा हाई मेंटेनेस है ये ...इमोशनली.

जबकि तीसरे पोस्टर में अनन्या पांडे का जलवा देखने को मिल रहा है. मॉडर्न लुक में उनका कातिलाना अंदाज किसी को भी मानो घायल कर दे. उनके पोस्टर पर टैग लाइन में लिखा है कि ये अग्निपथ है इसे कोई पार नहीं कर सकता.

यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी. इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं और निर्माता भूषण कुमार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).