फिल्म दोस्ताना 2 में भाई बहन के किरदार में होंगे कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर, एक ही शख्स में ढूंढेंगे अपना प्यार
करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आई है. फिल्म कार्तिक और जान्हवी रोमांस करते नहीं बल्कि भाई बहन के रोल में नजर आएंगे. दोनों को एक ही लड़के से प्यार हो जाता है.
करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2) को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. हाल ही करण जौहर ने फिल्म का ऐलान करते हुए बताया कि इस बार फिल्म कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) संग एक नया चेहरा नजर आने जा रहा हैं. जिसके बाद से ही ये चर्चा होने लगी कि कार्तिक और जान्हवी फिल्म रोमांस करते दिखाई दे सकते हैं. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं. क्योंकि फिल्म जान्हवी और कार्तिक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि भाई बहन (Siblings) का रोल प्ले करते दिखाई देंगे.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक फिल्म में कार्तिक और जान्हवी भाई बहन के रोल में होंगे जबकि तीसरा एक्टर जो फिल्म में एक सूटेबल बॉय का किरदार निभाने जा रहा है. वो कार्तिक और जान्हवी दोनों का ही लव इंटरस्ट (Love Interest) के तौर पर दिखाई देगा. मतलब साफ है कि धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) इस बार फिल्म की कहानी को एक अलग लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा हैं. यह भी पढ़े: हो गया फाइनल, दोस्ताना 2 में पहली बार साथ दिखाई देंगे कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर
करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 को नए डायरेक्टर कॉलिन डी कुन्हा (Collin D’Cunha) डायरेक्ट करने जा रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि 11 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना की तरह क्या दोस्तना 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

