बॉलीवुड

हो गया फाइनल, दोस्ताना 2 में पहली बार साथ दिखाई देंगे कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर

करण जौहर आज अपनी फिल्म दोस्ताना 2 का ऐलान करने जा रहे हैं. इस फिल्म से कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर पहली बार एक साथ परदे पर दिखाई देंगे. जबकि तीसरा एक्टर एक नया चेहरा होगा.

हो गया फाइनल, दोस्ताना 2 में पहली बार साथ दिखाई देंगे कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर (Image Credit: Instagram)

प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने कल अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था. जिसमें उन्होंने बताया कि 27 जून यानी आज एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जाने लगा कि करण अपनी 11 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना (Dostana) का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. लेकिन करण जौहर के दोस्ताना 2 (Dostana 2) में इस बार स्टारकास्ट (Star Cast) क्या होगी? इसे लेकर भी लोग कयास लगाने लगे. लेकिन अब इन सभी सवालों के जवाब मिलने लगे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक करण जौहर की दोस्ताना 2 में इस बार जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं. पहली बार होगा जब जान्हवी और कार्तिक साथ काम करने जा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में एक न्यूकमर (Newcomer) भी होगा. जो इस त्रिकोणी रोमांटिक कॉमेडी को पूरा करेगा. इसके साथ ही करण जौहर दोस्ताना 2 के लिए नए डायरेक्टर कॉलिन डी कुन्हा (Collin D’Cunha) को मौका देने जा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

#KartikXMufti ❤️ Cant wait to meet you guys at Infinity 2 Mumbai this friday (31st may)😍 For details check out @muftijeans !

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

टाइम्स को दिए अपने बयान में करण ने कहा है कि “दोस्ताना फ्रेंचाइजी को कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ आगे ले जाने के लिए बेहद ही उत्साहित हूं. ये कार्तिक आर्यन के साथ धर्मा प्रोडक्शन की पहली फिल्म होने जा रही हैं. इसके साथ ही हम एक नए मेल एक्टर को मौका देने जा रहे हैं.”

ऐसे में देखना होगा कि प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की तिकड़ी ने 11 साल पहले जो कमाल दिखाया था. क्या वैसा ही कारनामा दोस्ताना 2 से भी देखने को मिलेगा?

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).