बॉलीवुड

'डांस इंडिया डांस' को जज के लिए करने करीना कपूर ने रखी इतने करोड़ की डिमांड, प्रोड्यूसर्स के भी छूटे पसीने 

करीना कपूर जल्द ही धीरज धूपर के साथ टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को होस्ट करती नजर आ सकती हैं

'डांस इंडिया डांस' को जज के लिए करने करीना कपूर ने रखी इतने करोड़ की डिमांड, प्रोड्यूसर्स के भी छूटे पसीने 
करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

करीना कपूर (Kareena Kapoor) अब फिल्मों के बाद छोटे पर्दे का रूख कर रही हैं. फिल्मों में अपनी खूबसूरती जलवे बिखेरकर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली करीना अब टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' (Dance India Dance) को होस्ट करती नजर आएंगी. इस खबर को हाल ही में धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) ने मीडिया से कन्फर्म किया था. अब इस बात को लेकर मीडिया में आई फ्रेश अपडेट के अनुसार, करीना ने शो को जज करने के लिए प्रोड्यूसर्स के सामने भारी भरकम फीस डिमांड की है.

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, करीना ने इस शो के एक एपिसोड के लिए 2.5 करोड़ से लेकर 3 करोड़ रूपए तक की डिमांड रखी है. करीना की मार्किट वैल्यू और पॉपुलैरिटी को मद्देनजर रखते हुए शो के प्रोड्यूसर्स भी उनकी डिमांड को पूरी कर सकते हैं. फिलहाल उनके और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही इसे लेकर कोई फैसला भी आ सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KAREENA KAPOOR KHAN FC ۵ (@kareenakapoorteam) on

बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स अपने इस शो के लिए एक ए-लिस्टर एक्ट्रेस की खोज में थे जिसके बाद उन्होंने इसके लिए करीना से बात की.

ये भी बताया जा रहा है कि इस शो के लगभग 26 से 28 एपिसोड्स शूट होंगे. करीना को इसके लिए रोज शूट करना होगा.  वैसे अगर इस शो के लिए करीना को फाइनल किया जाता है तो ये वाकई उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).