डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ चार्ज कर रही हैं करीना कपूर खान, कहा- जो मिल रहा है उसकी हकदार
करीना कपूर अब छोटे परदे के मशहूर शो डांस इंडिया डांस में भी नजर आने जा रही हैं. रिपोर्ट्स की माने तो डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड के लिए करीना एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन करोड़ रुपए चार्ज करने जा रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का जलवा अब छोटे परदे पर भी दिखाई देने जा रहा है. करीना कपूर अब छोटे परदे के मशहूर शो डांस इंडिया डांस (Dance India Dance) में भी नजर आने जा रही हैं. इस शो में करीना बतौर होस्ट नजर आने जा रही हैं. ऐसे में अब करीना कपूर को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स की माने तो डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड (Episode) के लिए करीना एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन करोड़ रुपए (3 Crore) चार्ज करने जा रही हैं. एक एपिसोड के लिए इतनी भारी भरकम रकम करीना के नाम साथ एक रिकॉर्ड भी जोड़ रहा हैं. दरअसल इस रकम के साथ करीना अब टीवी की सबसे फ़ीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन गई हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार करीना को एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ की फ़ीस मिल रही है. जो बेहद ही बड़ी है. ऐसे में जब करीना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जों उन्हें मिल रहा है वो उसके योग्य हैं.
आपको बता दें कि करीना आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di Wedding) में नजर आईं थी. इस फिल्म के अलावा वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) पर काम कर रही हैं. इसी के साथ वो फिल्म 'तख्त' (Takht) में भी नजर आएंगी. इन दोनों ही फिल्मों का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स (Dharma Productions) कर रही है. इन सबके अलावा वो इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

