क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi Fact Check: क्या टीम इंडिया के युवा स्टार ने खाया बीफ? जानिए वायरल फोटो का पूरा सच

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया कि वह बीफ खाते हुए नजर आए. हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है. वायरल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ (एडिट) की गई थी और मूल फोटो में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता.

Vaibhav Sooryavanshi Fact Check: क्या टीम इंडिया के युवा स्टार ने खाया बीफ? जानिए वायरल फोटो का पूरा सच
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Fact Check:  भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी एक जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England 1st T20I Match: टीम इंडिया ने इंग्लैंड में आखिरी बार कब जीती थी टी20 सीरीज, 4 साल बाद फिर आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया कि वह बीफ खाते हुए नजर आए. हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है. वायरल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ (एडिट) की गई थी और मूल फोटो में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता.

क्या है वायरल दावा?

X पर @Sher__Ali नाम के एक यूजर ने वैभव सूर्यवंशी की डिनर करते हुए एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि युवा भारतीय क्रिकेटर नॉन-वेज, खासकर बीफ, खा रहे थे. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने बिना जांचे-परखे इसे शेयर करना शुरू कर दिया.

X यूज़र ने फ़ेक फ़ोटो का इस्तेमाल किया:

Source: X

Original Photo of Vaibhav Sooryavanshi Having Veg Food

फैक्ट चेक में क्या सामने आया?

जांच में सामने आया कि वायरल तस्वीर एडिटेड थी. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वैभव सूर्यवंशी की ओरिजिनल (बिना एडिट की गई) तस्वीर साझा की, जिसमें वह सामान्य भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनकी प्लेट में मांस या बीफ जैसा कोई खाद्य पदार्थ नजर नहीं आता. इस तरह वायरल तस्वीर के जरिए गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई.

निष्कर्ष

वैभव सूर्यवंशी के बीफ खाने का दावा पूरी तरह फर्जी है. वायरल फोटो के साथ डिजिटल छेड़छाड़ की गई थी. उपलब्ध मूल तस्वीर इस दावे का समर्थन नहीं करती और वायरल पोस्ट भ्रामक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2026 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).