करण जौहर की चेतावनी - अगर अपनी लव लाइफ को रखना है प्राइवेट तो यहां मत जाएं
करण जौहर की आवाज को आप इन दिनों उनके रेडियो शो 'कॉलिंग करण' में सुन सकते हैं. हाल ही में उनके शो के दौरान अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनसे सलाह मांगी. हर्षवर्धन ने करण से पूछा कि एक सेलेब्रिटी अपनी लव लाइफ को प्राइवेट कैसे रख सकता है
करण जौहर की आवाज को आप इन दिनों उनके रेडियो शो 'कॉलिंग करण' में सुन सकते हैं. हाल ही में उनके शो के दौरान अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनसे सलाह मांगी. हर्षवर्धन ने करण से पूछा कि एक सेलेब्रिटी अपनी लव लाइफ को प्राइवेट कैसे रख सकता है. करण जौहर ने उनके इस सवाल का बड़ा ही रोचक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, "बांद्रा के आसपास कही भी न जाएं क्योंकि वहां पर हर जगह फोटोग्राफर्स होते हैं. ऑलिव के बाहर मत आएं, कॉर्नर के बाहर मत आएं, एयरपोर्ट के बाहर मत आएं, लिंकिंग रोड पर स्थित बस्तियन के बाहर मत आएं और जिम्नेजियम के बाहर मत आएं. अगर आप इन 6 रूल्स को फॉलो करते हैं तो आप अपनी लव लाइफ को प्राइवेट रख सकते हैं."
वैसे बॉलीवुड स्टार्स की निजी जिंदगी पर अक्सर मीडिया की नजरें बनी रहती हैं. अक्सर उनकी लव लाइफ की खबरें मीडिया में आ ही जाती हैं. यह भी पढ़े-पाकिस्तान में रहता है करण जौहर का हमशक्ल, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग
करण जौहर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी बिग बजट फिल्म 'तख्त' की घोषणा की थी. उन्होंने इस फिल्म की स्टार कास्ट भी रिवील की थी.
I am so excited and honoured to announce the lead cast of #TAKHT@RanveerOfficial #KareenaKapoorKhan @aliaa08 @vickykaushal09 @psbhumi #JanhviKapoor @AnilKapoor #HirooYashJohar @apoorvamehta18@sumit_roy_ @hussainhaidry pic.twitter.com/ifgb8RC7uV
— Karan Johar (@karanjohar) August 9, 2018
रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. साल 2020 में यह फिल्म रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

