शाहरुख खान की राह चले कपिल शर्मा, हॉलीवुड फिल्म एंग्री बर्ड्स 2 के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज
शाहरुख खान के बाद कपिल शर्मा भी हॉलीवुड मूवी के हिंदी वर्जन में वॉइस ओवर करने जा रहे हैं. कपिल के कॉमेडी का मजा अब द एंग्री बर्ड्स 2 में दिखाई देगा.
फिल्म जीरो के बाद बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कौन से फिल्म में नजर आने जा रहे हैं. ये साफ नहीं हो पाया है. हालांकि हाल ही में रिलीज हुई अनिमेटेड फिल्म द लायन किंग (The Lion King) के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान अपनी खास आवाज दी थी. फिल्म में उन्होंने मुफसा के किरदार को अपनी आवाज से से सजाया. तो वहीं कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी शाहरुख की राह चल पड़े हैं. कपिल शर्मा फिलहाल किसी फिल्म में तो नहीं लेकिन एक हॉलीवुड फिल्म में वॉइस ओवर (Voice Over) जरूर करने जा रहे हैं.
दरअसल कपिल शर्मा का ये अंदाज दिखाई देगा हॉलीवुड फिल्म द एंग्री बर्ड्स मूवी 2 (The Angry Birds Movie 2) में आवाज देने जा रहे हैं. फिल्म में कपिल रेड (Red) के लिए आवाज देने जा रहे हैं. कपिल के मुताबिक फिल्म में जिस तरह का किरदार रेड बर्ड का है वो मेरी हिस्ट्री से मैच करता है. ऐसे में इसके लिए परफेक्ट था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल ने बताया कि इस फिल्म में प्रोड्यूसर चाहते है कि मैं इसके ह्यूमर को उपर ले जाऊं. फिल्म में सब कुछ बेहद सिचुवेशनल है. कई बार रेड जब गुस्सा होकर भी बोलता है तो लोगों को हंसी आ जाएगी.
वर्क फ्रंट की बात करे तो कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. हालंकि बॉलीवुड में बतौर एक्टर उनकी फिल्में किस किस को प्यार करूं और फिरंगी औसत की साबित हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

