बॉलीवुड

Kangana Ranut: कंगना रनौत की अजीत डोभाल से फ्लाइट में हुई अचानाक मुलाकात, Tejas एक्ट्रेस ने इसे बताया भाग्य (View Pics)

कंगना रनौत की तेजस इस हफ्ते अपनी शानदार रिलीज के लिए तैयार है और ऑडियंस सचमुच इस एक्शन एंटरटेनर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं. अब क्योंकि फिल्म एक भारतीय सिपाही की अमर भावना की कहानी लाने वाली है, ऐसा लगता है कि कंगना रनौत की नियति ने उन्हें निश्चित रूप से इसमें शामिल किया है.

Kangana Ranut: कंगना रनौत की अजीत डोभाल से फ्लाइट में हुई अचानाक मुलाकात, Tejas एक्ट्रेस ने इसे बताया भाग्य (View Pics)
Kangana Ranaut (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranut: कंगना रनौत की तेजस इस हफ्ते अपनी शानदार रिलीज के लिए तैयार है और ऑडियंस सचमुच इस एक्शन एंटरटेनर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं. अब क्योंकि फिल्म एक भारतीय सिपाही की अमर भावना की कहानी लाने वाली है, ऐसा लगता है कि कंगना रनौत की नियति ने उन्हें निश्चित रूप से इसमें शामिल किया है. इसे महज संयोग ही कह सकते है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस की मुलाकात उस व्यक्ति से हुई जो हर सैनिक के लिए प्रेरणा है और वह हैं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल. 12th Fail Movie Review: जीरो से हीरो बनने का हौसला देती है '12वीं फेल', विक्रांत मैसी की दमदार अदाकारी और IPS मनोज कुमार की प्रेरणात्मक कहानी फिल्म को बनाती है मस्ट वॉच!

दरअसल इन दिनों फिल्म तेजस का प्रमोशन चल रहा है जिसके लिए कंगना को ट्रैवलिंग करनी पड़ रही हैं और इसी दौरान वो पल आया जब एक फ्लाइट में एक्ट्रेस भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलीं. ऐसे में बिना वक्त गवाए कंगना ने दुनिया के सबसे कूल भारतीय अजीत डोभाल के साथ कुछ सेल्फीज क्लिक की और उन्हें अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

उन्होंने आगे कैप्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा - "किस्मत का क्या कमाल है, आज सुबह की फ्लाइट में मुझे श्री अजीत डोभाल जी के बगल में बैठने का मौका मिला, तेजस (हमारे सैनिकों को समर्पित एक फिल्म) के प्रचार के दौरान मुझे सर से मिलने का मौका मिला, जो हर सैनिक की प्रेरणा, मैं इसे बहुत बड़ा शगुन मानती हूं, जय हिंद

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत हैं. सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).