बॉलीवुड

आलिया भट्ट के बाद अब वरुण धवन पर भड़की कंगना रनौत की बहन रंगोली, एक्टर ने ऐसे संभाला मामला

कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या का ट्रेलर देख वरुण धवन ने इसके ट्रेलर की तारीफ की. लेकिन उनके मैसेज में कंगना का नाम देख रंगोली ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया. जिसके बाद वरुण ने दोबारा ट्वीट करके मामले को संभाला.

आलिया भट्ट के बाद अब वरुण धवन पर भड़की कंगना रनौत की बहन रंगोली, एक्टर ने ऐसे संभाला मामला
रंगोली चंदेल और वरुण धवन (Image Credit: Facebook)

फिल्म मणिकर्णिका के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आमिर खान (Aamir Khan) पर निशाना क्या साधा. उसके बाद ये विवाद बढ़ता चलता चला गया. कंगना ने आरोप लगाया उनके दोस्त बनने वाले कई सितारें अपनी फिल्मों के प्रमोशन में उनका सहारा तो लेते है लेकिन उनकी फिल्म (Movie) की वाहवाही नहीं करते. जिसके बाद कंगना और आलिया के बीच का क्लैश बढ़ता चला गया. इस दौरान कंगना की बहन रंगोली (Rangoli) ने भी कई मौकों के दौरान आलिया और उनसे जुड़े लोगों पर निशाना साधा. ऐसे में अब रंगोली अब वरुण धवन (Varun Dhawan) को आड़े हाथ लेती दिखाई दे रही है.

दरअसल कल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म जजमेंटल है क्या का (Judgemental Hai Kya) ट्रेलर रिलीज किया गया. इस ट्रेलर को देखने के बाद कई सेलेब्स ने इसकी तारीफ की. ऐसे में वरुण धवन ने इस ट्रेलर की तारीफ की. जिसके बाद रंगोली ने वरुण पर निशाना साध डाला. क्योंकि वरुण अपने ट्वीट में कंगना का नाम नहीं लिखा था. रंगोली ने लिखा “कंगना का नाम भी लिख देते सर, वो भी किसी की बच्ची है. उसने भी मेहनत की है.

जिसके बाद वरुण धवन ने जवाब में लिखा “सभी को प्यार सतीश सर, हुसैन, राज और खासकर कंगना का. लीड कास्ट का वही मतलब था.’

जिसके बाद रंगोली ने वरुण धवन के इस मैसेज पर धन्यवाद लिखा.

आपको बता दे कि फिल्म जजमेंटल है क्या के ट्रेलर में कंगना और राजकुमार का शानदार अभिनय दिखाई दे रहा हैं. इसके साथ ही फिल्म की कहानी भी काफी इंटरस्टिंग लग रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).