कामसूत्र 3D एक्ट्रेस सायरा खान और फिल्ममेकर का फोन कॉल हुआ लीक, अभिनेत्री बोली- मैं सेक्सी और हॉट हूं. क्या आप मुझे काम देंगे?
अभिनेत्री सायरा खान का आखिरी फोन कॉल लीक हो चूका है जिसमें अभिनेत्री ये बात कहती हुईं नजर आ रही हैं
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सायरा खान (Saira Khan) को लेकर 19 अप्रैल, शुक्रवार को खबर आई की दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. फिल्म 'कामसूत्र 3D' (Kamasutra 3D) में चर्चित अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) की जगह ली थी. चूंकि फिल्म की रिलीज के दौरान शर्लिन को लेकर काफी विवाद भी हुआ जिसके चलते सायरा जिस पहचान की हकदार थीं वो पा न सकीं. फिलहाल अभिनेत्री सायरा खान की अचानक पर फिल्म के निर्माता रुपेश पॉल (Rupesh Paul) ने दुख व्यक्त किया था.
अब अभिनेत्री को लेकर एक शॉकिंग जानकारी मीडिया में आई है. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, सायरा अपने निधन से कुछ समय पहले तक वेब सीरीज फिल्म करने को लेकर काफी एक्साइटेड थी. निर्माता रुपेश पॉल एक वेब सीरीज पर काम कर रहे थे और सायरा को इसके बारे में जब पता चला तो उन्होंने इसे लेकर उन्हें फोन किया.
रिपोर्ट में बताया गया कि रुपेश ने जानकारी दी कि सायरा वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित थी लेकिन बाद में रुपेश ने सायरा से कहा कि उन्हें उनके अपोजिट में एक बड़े मेल लीड को कास्ट करना होगा और साथ ही एक प्रोड्यूसर की भी जरूरत होगी जो इस प्रोजेक्ट में मदद करे. अपनी मौत से 48 घंटे पहले सायरा ने रुपेश को एक वोइस नोट भेजा जिसमें उन्होंने वेब सीरीज फिल्म समेत अन्य बातें की हैं.
रुपेश ने सायरा के 2 वोइस क्लिप्स स्पॉटबॉय से शेयर किए हैं जिसमें वो उनसे कह रही हैं कि उन्हें काम की जरूरत है. रुपेश ने बताया कि वो सायरा की फोटोज को देखकर हैरान थी और जब उन्होंने सायरा से पूछा कि क्या उन्होंने सर्जरी कराई है? तो एक्ट्रेस ने कहा, "मैं ऐसी ही हूं. मैं हॉट और सेक्सी हूं. क्या आपके के पास एक अच्छी वेब सीरीज है?"
रुपेश ने कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने सायरा के फोन कॉल्स को नजरअंदाज किया और सही समय पर उनसे बात नहीं की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

