एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ KRK का आरोप, सलमान खान इन 2 एक्टर्स का करियर कर रहे हैं बर्बाद, पढ़ें पूरा ट्वीट 

सलमान खान पर आरोप लगाते हुए स्वयंघोषित फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान ने कहा है कि वो बिग बॉस 13 के इन दो कंटेस्टेंट्स का करियर बर्बाद कर रहे हैं.

कमाल राशिद खान और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

स्वयंघोषित फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) ने सलमान खान (Salman Khan) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो 'बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स' (Bigg Boss 13) अरहान खान (Arhaan Khan) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) का करियर बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शो में सलमान पक्षपाती रवैया दर्शा रहे हैं और उन्हें किसी के बेइज्जती करने का कोई हक नहीं है. सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयान के चलते विवादों में रहने वाले केआरके (KRK) ने अपने लेटेस्ट ट्वीट से एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है.

केआरके ने ट्विटर पर लिखा, "ये बता साफ है कि सलमान खान बिग बॉस में पक्षपाती हैं और वो अरहान और पारस जैसे छोटे कलाकारों का करियर बर्बाद कर रहे हैं. वैसे तो उन्हें मैं भी पसंद नहीं करता. लेकिन सलमान को कोई हक नहीं कि वो नए कलाकारों की इस तरह से बेइज्जती करें. इसलिए मैं उनकी फिल्म 'राधे ईद 2020' को बॉयकॉट करेंगे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Day 111 Highlights: पारस छाबड़ा ने सलमान खान से मांगी माफी, हिमांशी खुराना के मंगेतर ने तोड़ी सगाई

आपको बता दें कि सलमान ने अरहान खान की पोल खोलते हुए रश्मि देसाई समेत सभी को बताया था कि वो शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. इसे सुनकर सभी लोग हैरान थे. इसी के साथ हाल ही में सलमान ने पारस छाबड़ा की भी क्लास लगाते हुए माहिरा शर्मा को बताया कि पारस अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पूरी से शादी करने का वादा भी कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स