बॉलीवुड

KALANK FIRST LOOK: आलिया भट्ट के बाद सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का खूबसूरत लुक

कारन जौहर की फिल्म 'कलंक' से सोनाक्षी सिन्हा के लुक को इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है

KALANK FIRST LOOK: आलिया भट्ट के बाद सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का खूबसूरत लुक
सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credits: Instagram)

करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'कलंक' से आज आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बाद सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का लुक इंटरनेट पर रिलीज किया गया. फिल्म के इस लुक में सोनाक्षी पर माथे टिकली, मांग में सिन्दूर और कानों में झुमका पहनी हुईं नजर आईं. सोनाक्षी अपने इस लुक में काफी सुंदर लग रही हैं. आज उनके इस लुक को ट्विटर पर शेयर किया गया.

सोनाक्षी ने ट्विटर पर अपने इस नए लुक को शेयर करके लिखा, "प्रेम, इंतजार में, सत्यनिष्ठा और बलिदान, सत्या इसी के लिए खड़ी रहती है."

गौरतलब है कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2019) के मौके पर इस फिल्म से आलिया भट्ट के लुक को शेयर किया गया. पिछले दिनों फिल्म से वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त का लुक शेयर किया गया था.

ये भी पढ़ें: फिल्म 'कलंक' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक हुआ जारी, एक्ट्रेस का शाही अवतार देखकर हैरान हुए फैंस

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन (Abhishek Varman) कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण करण धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया जा रहा है. ये फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).