बॉलीवुड

शादी से पहले सेक्स से रहना है दूर! जस्टिन बीबर और गर्लफ्रेंड हैली बाल्डविन ने खाई थी कसम, अब हुआ ये बड़ा खुलासा

जस्टिन बीबर द्वारा किए गए ये खुलासें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. आप खुद ही पढ़िए.

शादी से पहले सेक्स से रहना है दूर! जस्टिन बीबर और गर्लफ्रेंड हैली बाल्डविन ने खाई थी कसम, अब हुआ ये बड़ा खुलासा
जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन (Photo Credits: Instagram)

कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और उनकी गर्लफ्रेंड हैले बाल्डविन (Hailey Baldwin) को लेकर नवंबर, 2018 में खबर आई कि इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर जस्टिन और हैली के अक्सर कई ऐसे रोमांटिक फोटोज देखने को मिलते थे जिससे ये बात भी जाहिर थी कि ये दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स ने इस कपल को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किए हैं. बताया गया कि जस्टिन और हैली ने शादी से पहले सेक्स न करने की कसम खाई थी.

वोग मैगजीन, 2019 के मार्च कवर स्टोरी में जस्टिन और हैली ने इस खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि भगवन और सेक्स को लेकर उनकी अपनी ही सोच थी जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया. जस्टिन रिवील किया कि उन्होंने ड्रग्स लेना भी छोड़ दिया था ताकि वो खुदको भगवन के करीब महसूस कर सकें. काफी टाइम डेट करने के बाद इस कपल ने जून, 2018 में एक दूसरे से सगाई कर ली थी. इस दौरान तक खुद को सेक्स से दूर रखा. जस्टिन ने इस बात को भी स्वीकार किया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें सेक्स की लत लग गई थी और उनके लिए यही सबसे बड़ी तकलीफ थी.

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on

उन्होंने बताया कि वो 2013 से लेकर 2014 के बीच Xanax नामका एक ड्रग भी लिया करते थे. उन्होंने कहा, "मैं खुदको शर्मिंदा महसूस करता था क्योंकि मैं ड्रग्स लेता था." भगवन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, " वो (जीसस) खुदके लिए हमसे सेक्स से दूर रहने को नहीं कहते बल्कि वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वो चाहते हैं कुछ नियमों का पलान हो.

 

View this post on Instagram

 

Hunny buns punkin

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on

वो हमें दुख और तकलीफों से बचाना चाहते हैं. मुझे लगता है कि सेक्स से भी आपको कई तकलीफें होंगी. कई बार लोग सेक्स करना चुनते हैं क्योंकि वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे या फिर उनके भीतर आत्मविश्वास नहीं है. महिलाएं ऐसा करती हैं पुरुष भी ऐसा करते हैं. मैं खुदको भगवन की ओर मोड़ना चाहता था ताकि मेरी आत्मा शांत मसहूस करे."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on

आगे जस्टिन ने कहा, "मुझे लगता है कि भगवन ने इसलिए मुझे हैली जैसी गर्लफ्रेंड का आशीर्वाद दिया. इसके भी अपने फायदा होते हैं. आपको अपने अच्छे बर्ताव के लिए नवाजा जाता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).