अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया. जिसमें जॉन अब्राहम का दम बखूबी दिखाई दे रहा है. ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.
बॉलीवुड के माचोमैन जॉन अब्राहम (John Abraham) अब फिल्म बाटला हाउस (Batla House) से बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर दम दिखाने आ रहे हैं. फिल्म में जॉन अब्राहम डीसीपी संजीव कुमार यादव (DCP Sanjeev Kumar Yadav) के रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म साल 2008 में जामिया नगर (Jamia Nagar) के बाटला हाउस में आतंकवादियों के साथ हुई कथित मुठभेड़ पर आधारित है. ऐसे में अब इस फिल्म का ट्रेलर (रिलीज हो चुका है. फिल्म के इस दमदार ट्रेलर में जॉन अब्राहम डीसीपी संजीव कुमार यादव के रोल में नजर आ रहे है.
आपको बता दे कि संजीव कुमार ने ही इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था. जिसके बाद लोग इस मुठभेड़ को नकली बताकर विरोध करते हैं. घटना में मारे गए लोग छात्र थे. में विरोध के दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं. आप भी देखिए फिल्म का ये खास ट्रेलर.
दरअसल दिल्ली में 13 सितंबर, 2008 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 26 लोगों की मौत हो गई और 133 से अधिक घायल हो गए. इसके बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की ओर से 19 सितंबर को एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें बाटला हाउस के एक फ्लैट में छापा मारा था. इस दौरान दो कथित आतंकवादी आतिफ अमीन व मोहम्मद साजिद को पुलिस ने गोली मार दी थी. हालांकि कुछ नेताओं ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया था.
बाटला हाउस का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और इसमें मृणाल ठाकुर भी हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है.
(IANS Input)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

