टीवी

Bigg Boss 12: शो में हुआ चौंका देने वाला खुलासा, अनूप जलोटा से पहले सुखविंदर सिंह को डेट कर चुकी हैं जसलीन मथारू

हैरानी की बात तो ये भी है कि अनूप जलोटा को इस बात के बारे में पहले से ही पता था

Bigg Boss 12: शो में हुआ चौंका देने वाला खुलासा, अनूप जलोटा से पहले सुखविंदर सिंह को डेट कर चुकी हैं जसलीन मथारू
सुखविंदर सिंह (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' के रीसेंट एपिसोड में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. शो में इस बात का खुलासा हुआ है कि जसलीन मथारू, अनूप जलोटा से पहले सिंगर सुखविंदर सिंह को डेट कर रहीं थी. जसलीन ने सुखविंदर के साथ अपने रिश्ते की बात को सभी के सामने कबूल किया. जसलीन उम्र में सुखविंदर से 19 साल छोटी हैं. हालांकि जसलीन अनूप के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आईं लेकिन असल में वो सुखविंदर सिंह के साथ भी इश्क लड़ा चुकी हैं. हैरानी की बात ये है कि जसलीन ने अपने और सुखविंदर के रिश्ते के बारे में अनूप को नहीं बताया था.

कैप्टेनसी टास्क में शो में हुआ खुलासा

शो में हाल ही में कैप्टेनसी टास्क के दौरान इस बात का खुलासा हुआ. इस सीक्रेट के सामने आने के बाद अनूप जलोटा को जब ये बात पता चली तो उन्होंने कहा कि ये बात तो उन्हें पहले से ही पता थी. लेकिन उन्होंने इसके बारे में कभी जसलीन से जिक्र नहीं किया. अनूप ने बताया कि एक फ्रेंड ने उन्हें जसलीन और सुखविंदर के बारे में पहले से ही बता दिया था.

सुखविंदर के बारे अनूप को डेट करने लगीं जसलीन

 

View this post on Instagram

 

Enjoying on Independence Day.. Salute to all freedom fighters who fought for independence..

A post shared by Sukhwinder Singh (@sukhwindersinghofficial) on

बता दें कि सुखविंदर सिंह के साथ अपने रिश्ते के बाद जसलीन भजन गायक अनूप जलोटा को डेट करने लगी. एक तरफ जहां अनूप-जसलीन के रिश्ते की चर्चा हर तरफ पसरी हुई है वहीं सुखविंदर आज भी अनमैरिड हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).