बॉलीवुड

जान्हवी कपूर को चाहिए कबीर सिंह और जोकर जैसी फिल्मों का फीमेल वर्जन

जाह्नवी कपूर के मुताबिक महिलाओं के स्वाभाविक रूप को दिखाने के लिए और अधिक किरदार होने चाहिए, जैसे 'कबीर सिंह' और 'जोकर' का फीमेल वर्जन.

जान्हवी कपूर को चाहिए कबीर सिंह और जोकर जैसी फिल्मों का फीमेल वर्जन
जान्हवी कपूर (Image Credit: Instagram)

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का कहना है कि महिलाओं के स्वाभाविक रूप को दिखाने के लिए और अधिक किरदार होने चाहिए, जैसे कबीर सिंह (Kabir Singh) और जोकर (Joker) का फीमेल वर्जन. जान्हवी ने कहा, "समय बदल रहा है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि हमें महिलाओं के लिए थोड़ी कम भूमिका की जरूरत है. इस बारे में सबसे अच्छे किरदार के बारे में बात करूं, तो मैं नूतनजी की 'बंदिनी' के बारे में सोच सकती हूं."

उन्होंने आगे कहा, "महिलाओं के स्वाभाविक रूप को दिखाने के लिए और अधिक किरदार होने चाहिए. ऐसे किरदारों की बात करें, तो 'कबीर सिंह' और 'जोकर' का फीमेल वर्जन." यह भी पढ़े: इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की रिलीज डेट हुई फाइनल तो पीछे खिसक गई राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की ‘रूही-अफजा’

फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ने अपने यह विचार जियो ममी मूवी मेला विद स्टार में एक बातचीत के दौरान उजागर किए.

यह पूछे जाने पर कि एक्टिंग में उन्हें क्या सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, उन्होंने कहा, "कैमरे के आगे होने से मुझे खुशी महसूस होती है. मुझे यात्रा करना और काम के दौरान मिलने वाला अनुभव मुझे बेहद पसंद है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2019 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).