इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की रिलीज डेट हुई फाइनल तो पीछे खिसक गई राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की ‘रूही-अफजा’
20 मार्च की तारीख पहले राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही-अफजा’ के लिए स्लॉट की गई थी. लेकिन अब दिनेश विजन ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट को पिछले धकेल दिया हैं. क्योंकि इस दिन अंग्रेजी मीडियम रिलीज होने जा रही है.
इरफान खान, राधिका मदान और करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ये इरफान की साल 2017 में आई हिंदी मीडियम (Hindi Medium) की सीक्वल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट रही थी. ऐसे में अब दिनेश विजन (Dinesh Vijan) इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं. अब इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर दी गई हैं. मेकर्स इस फिल्म को अगले साल 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं.
वैसे 20 मार्च की तारीख पहले राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही-अफजा’ (Rooho Afza) के लिए स्लॉट की गई थी. लेकिन अब दिनेश विजन ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट को पिछले धकेल दिया हैं. ऐसे में अब इन दोनों की अलग अलग रिलीज डेट सामने आई हैं. यह भी पढ़े: लंदन से लौटते वक्त व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दिए थे इरफान खान, अब वजह आई सामने
#Xclusiv: Dinesh Vijan announces release date of next two films...
⭐ #AngreziMedium: 20 March 2020. Stars Irrfan Khan, Kareena Kapoor, Radhika Madan. Homi Adajania directs.
⭐ #RoohiAfza: 17 April 2020. Stars Rajkummar Rao, Janhvi Kapoor, Varun Sharma. Hardik Mehta directs.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 19, 2019
इरफान और करीना की अंग्रेजी मीडियम जहां 20 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है वहीं रूही-अफजा की रिलीज डेट 17 अप्रैल के लिए फाइनल की गई हैं.
बात अगर रूही-अफजा की करें तो फिल्म जान्हवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी. ये पहली बार है जब जान्हवी डबल रोल में दिखाई देंगी. इस फिल्म को लेकर जान्हवी कपूर काफी उत्साहित हैं. क्योंकि वो इस फिल्म के जरिए अपने फेवरेट स्टार राजकुमार के साथ काम करने जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

