Jacqueline Fernandes Birthday: फिल्मों से ज्यादा संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहीं Jacqueline Fernandes, 'भाईजान', एक प्रिंस और ठग के साथ जुड़ा नाम
बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. खूबसूरत अदाकारा का नाम बॉलीवुड के भाईजान से लेकर एक ठग के साथ भी जुड़ा रहा. जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ था.
मुंबई, 11 अगस्त : बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. खूबसूरत अदाकारा का नाम बॉलीवुड के भाईजान से लेकर एक ठग के साथ भी जुड़ा रहा. जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ था. उनकी शिक्षा बहरीन में हुई थी. उनके पिता श्रीलंका में म्यूजिशियन हैं, जबकि मां मलेशियाई मूल की हैं. साल 2006 में जैकलीन मिस श्रीलंका यूनिवर्स बनी थीं.
जैकलीन फर्नांडिस ने बॉलीवुड में साल 2009 में कदम रखा था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अलादीन' से की थी. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख भी थे. एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. इसके बाद वो मर्डर 2, हाउसफुल 2, रेस 2, किक, हाउसफुल 3, रेस 3 जुड़वा 2 जैसी फिल्मों में नजर आईं. इन फिल्मों ने इंडस्ट्री में इनकी पकड़ मजबूत बनाई. जैकलीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं तो पर्सनल लाइफ के विवाद भी इनका पीछा नहीं छोड़ते. यह भी पढ़ें : Kanguva Trailer Release Date: सूर्या की ‘कंगुवा’ का धमाकेदार ट्रेलर 12 अगस्त को, दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
जैकलीन का नाम दिग्गज अभिनेता सलमान खान से भी जुड़ चुका है. साल 2014 में सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'किक' में कास्ट किया था. उसी समय दोनों के बीच अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी. हालांकि जैकलीन कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि सलमान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं.पिछले काफी समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर (तिहाड़ में बंद) के रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. ठग तो उन्हें जेल से खत भी लिखता रहता है जिसकी शिकायत वो पुलिस से कर भी चुकी हैं.
इन सबसे पहले जैकलीन बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा संग रिलेशनशिप में रहीं. 90 हजार करोड़ का मालिक उन पर दिल हार बैठा था. दोनों का रिश्ता 10 साल तक चला लेकिन फिर दोनों की राहें जुदा हो गई. भारत में एक और शख्स के साथ नाम जुड़ा और वो है साजिद खान. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की नजदीकियां फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी और फिर ब्रेक अप की खबर भी आ गई. कहा तो ये भी जाता है कि बहरीन प्रिंस से अलग होने की वजह 15 साल बड़े साजिद से नजदीकी रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

