बॉलीवुड

Holi 2021: Sushant Singh Rajput ने जब होली पर Jacqueline Fernandes संग किया था क्रैजी डांस, देखें Viral Video

होली का त्योहार आ चूका है और ऐसे में लोग इसे अपनों के साथ मनाने की तैयारी में हैं. बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी उनके फैंस याद कर रहे हैं और इस फेस्टिव सीजन में सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो पोस्ट करके उनके प्रति अपना प्रेम व्यक्त कर रहे हैं.

Holi 2021: Sushant Singh Rajput ने जब होली पर Jacqueline Fernandes संग किया था क्रैजी डांस, देखें Viral Video
सुशांत और जैकलीन (Photo Credits: Instagram)

Happy Holi 2021: होली का त्योहार आ चूका है और ऐसे में लोग इसे अपनों के साथ मनाने की तैयारी में हैं. बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी उनके फैंस याद कर रहे हैं और इस फेस्टिव सीजन में सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो पोस्ट करके उनके प्रति अपना प्रेम व्यक्त कर रहे हैं. सुशांत का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो होली इवेंट पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

सुशांत यहां जैकलीन के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो देखकर फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं तथा सुशांत की यादों को ताजा कर रहे हैं. सुशांत और जैकलीन का ये पुराना वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by blogger (@blogger_1984)

हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान लिए लोगों का मनोरंजन करने वाले सुशांत का ये वीडियो उनके उनके उसी अंदाज की याद दिलाता है. बता दें कि सुशांत को 14 जून, 2020 को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाया गया था. उनकी मौत को लेकर सीबीआई की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).