सुहाना खान शॉर्ट फिल्म से करने जा रही हैं डेब्यू? इंटरनेट पर इस वायरल फोटो को देखकर उठे सवाल
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे लेकर अब फैंस सवाल कर रहे हैं
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज के चलते सुर्खियों में हैं. फोटोज को देखकर एक बार सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगाया जाने लगा है. फैंस बेसब्री से सुहाना को फिल्मों में देखने का इंतजार कर रहे हैं और अब उनकी इस तस्वीर ने लोगों के बीच इस बात को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं.
सुहाना के फैन क्लब द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में वो कार की फ्रंट सीट पर बैठी हुईं नजर आ रही हैं. ये एक मोनोक्रोम पिक्चर है जिसे देखकर लगता है कि सुहाना किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. फोटो को शेयर करके सुहाना के फैन क्लब ने कैप्शन दिया, "सुहाना की आनेवाली शॉर्ट फिल्म का एक स्टिल. बता दें कि ये एक बॉलीवुड फिल्म नहीं है. ये फिल्म उनके दोस्तों द्वारा स्कूल में बनाई जा रही है."
फैन क्लब में इस बात को साफ जाहिर किया गया कि सुहाना अपने स्कूल फ्रेंड्स द्वारा बनाई जा रही एक शॉर्ट फिल्म (short film) के लिए काम कर रही है. इसका मतलब कि ये बॉलीवुड फिल्म नहीं है.
View this post on Instagram
Sugar and Spice trio 💕🎉😘 @___aryan___ @suhanakhan2 Cr. @iamsrk posted this on his Twitter
गौरतलब है कि सुहाना जहां एक्टर बनना चाहती हैं और भाई आर्यन बतौर निर्देशक अपना करियर बनाना चाहते हैं. अपने बच्चों के करियर को लेकर शाहरुख ने मीडिया से कहा था कि पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी उसके बाद वो अपने पसंद का करियर चुन सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2019 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

