IPL 2019: प्रीति जिंटा ने एमएस धोनी को दी चेतावनी, कहा- मैं आपकी बेटी के साथ करूंगी ये काम, जानें वजह
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जैसी टीमें अंतिम चार में जगह बनाने में सफल हुई. चेन्नई का आखिरी लीग मुकाबला प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की टीम पंजाब के साथ था.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जैसी टीमें अंतिम चार में जगह बनाने में सफल हुई. चेन्नई का आखिरी लीग मुकाबला प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की टीम पंजाब के साथ था. किंग्स 11 पंजाब (Kings Eleven Punjab) ने इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को शिकस्त दी थी. मैच के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की मुलाकात प्रीति जिंटा से हुई थी. प्रीति ने मंगलवार को धोनी के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर की और उसको एक मजेदार कैप्शन दिया.
प्रीति ने लिखा कि, "कैप्टन कूल के कई फैन्स हैं और मैं भी उनमें से एक हूं. लेकिन इन दिनों मैं उनकी बेटी जीवा की फैन बन गई हूं. अब मैं उन्हें सतर्क होने के लिए कह रही हूं...मैं शायद उसे किडनैप कर लूं. अब इस फोटो को कैप्शन देने की आपकी बारी है," एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो में वह भारतीय टीम के कप्तान से बात करती हुई नजर आ रही हैं.
Captain cool has many fans including me, but off-late my loyalties are shifting to his little munchkin Ziva. Here I’m telling him to be careful - I may just kidnap her 😜 Now it's time for you guys to Caption THIS photo...#Ting pic.twitter.com/bD1ADSXopc
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 7, 2019
यह भी पढ़ें:- IPL 2019: पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से दी मात, प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाए हुई तेज
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा की टीम किंग्स 11 पंजाब प्लेऑफ्स तक पहुंचने में नाकामयाब रही. अश्विन की कप्तानी में टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन दूसरे हाफ में पंजाब का प्रदशन निराशाजनक रहा. लगातार चार मैचों में हार मिलने के बाद उन्होंने अपने अंतिम लीग मैच में चेन्नई को हराया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

