आईपीएल-11 : क्लोजिंग सेरेमनी में कैटरीना ने किया सबका स्वैग से स्वागत, देखें Video

आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में सलमान खान, कृति सेनन, कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों ने परफॉर्म किया. क्लोजिंग सेरेमनी में कैटरीना दवारा किए गए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में डांस करती हुई कैटरीना कैफ (Photo Credits : Twitter)

रविवार को आईपीएल सीजन 11 का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई. चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर इस खिताब को अपने नाम किया. मैच के आगाज से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था. इस सेरेमनी में सलमान खान, कृति सेनन, कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों ने परफॉर्म किया. क्लोजिंग सेरेमनी में कैटरीना दवारा किए गए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कैटरीना ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से स्वागत' पर डांस किया. इसके अलावा वह अपनी एक और फिल्म 'धूम -3' के गाने 'कमली' पर भी थिरकती नजर आई. कैटरीना अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं और कल भी उन्होंने अपने डांस मूव्ज से सबका मनोरंजन किया. डांस के दौरान उन्होंने पीले रंग का क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स पहन रखी थी. इस ऑउटफिट में उनके परफेक्ट एब्स भी नजर आ रहे थे.

उम्मीद हैं कि उनके डांस के ये वीडियो आप सबको पसंद आए होंगे. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना को जल्द ही फिल्म 'जीरो' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा जाएगा. फिल्म 'जीरो' में उनके साथ शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा अहम भूमिका में हैं.  'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और फातिमा सना शेख को भी देखा जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू