टीवी

इंडियन आइडल 11 के सेट पर पहुंचा सारेगामापा लिटिल चैंप्स का विनर अजमत हुसैन, ड्रग्स और डिप्रेशन की कहानी सुन जज भी हुए हैरान

शो के जज विशाल ददलानी ने साफ किया है कि वो और उनकी टीम बेशक अजमत को बढ़ावा दे उन्हें दोबारा उनकी आवाज पाने में मदद करेंगे.

इंडियन आइडल 11 के सेट पर पहुंचा सारेगामापा लिटिल चैंप्स का विनर अजमत हुसैन, ड्रग्स और डिप्रेशन की कहानी सुन जज भी हुए हैरान
अजमत (Photo Credits: Twitter)

सोनी टीवी (Sony TV)के फेमस शो इंडियन आइडल 11वें (Indian Idol 11) सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में एक बार फिर तैयार है लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए. लेकिन इस बार शो में एक ऐसा कंटेस्टेंट पहुंचा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. क्योंकि ये शख्स पहले ही एक सिंगिंग रियलिटी शो जीतकर अपना नाम बुलंद कर चुका है लेकिन अब उसकी हालात ऐसी हो गई है जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए. दरअसल हम बात कर रहे हैं अजमत हुसैन (Azmat Hussain) की. 8 साल पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स (Sa Re Ga Ma Pa Little Champs) जीतने वाले इस नन्हे लड़के की कहानी सुन कोई भी हैरान रह जाए.

दरअसल रियलिटी शो हारने के बाद बच्चों की लाइफ में आने वाली मुश्किलों के बारे में तो कई बार सुनने को मिल जाता है लेकिन शो जीतने के बाद किसी की ऐसी दयनीय हालत हो जाए तो जाहिर है हर किसी का दिल दुख जाए. इंडियन आइडल 11 के सेट पर जब अजमत पहुंचते हैं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) उन्हें पहचान लेती हैं. लेकिन जब वो शो जीतने के बाद अपनी 8 साल की कहानी सभी को बताते है तो सभी जज इमोशनल हो जाते हैं.

दरअसल अजमत बताते है कि उम्र के साथ अजमत की आवाज बदल जाती है जिसके चलते उन्हें पहले जैसे काम नहीं मिलता. इस कारण वो डिप्रेशन में चले जाते हैं और बुरी संगत का शिकार हो जाते है. जिससे वो ड्रग्स के नशे में पड़ जाते हैं.

ऐसे में अब अजमत की परफॉरमेंस का एक वीडियो सामने आया है. जिसे एक यूजर ने ट्वीट करते हुए उम्मीद जताई है कि अजमत एक बार फिर अपनी आवाज पा ले और कामयाबी के सफर पर निकले. ऐसे में शो के जज विशाल ददलानी ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए साफ किया है कि वो और उनकी टीम बेशक अजमत को बढ़ावा दे उन्हें दोबारा आवाज पाने में मदद करेंगी.

आपको बता दे कि साल 2011 में जब अजमत हुसैन ने ये शो जीता था तब वो बाकी सभी कंटेस्टेंटस में से सबसे चर्चित नाम थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).