बॉलीवुड

IIFA Rocks 2019: कटरीना कैफ से लेकर विक्की कौशल तक ने ग्रीन कारपेट पर दिखाया अपना जलवा, देखिए सेलेब्स की तस्वीरें

आईफा के ग्रीन कारपेट पर कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रकुल प्रीत, राधिका आप्‍टे, अली फजल, सौंदर्या शर्मा, फिल्‍म 'अंधाधुन' के डायरेक्‍टर श्रीराम राघवन जैसे कई सेलेब्स नजर आए.

IIFA Rocks 2019: कटरीना कैफ से लेकर विक्की कौशल तक ने ग्रीन कारपेट पर दिखाया अपना जलवा, देखिए सेलेब्स की तस्वीरें
(Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड के सबसे चर्चित अवॉर्ड्स शो में से एक आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards2019) की शुरुआत हो चुकी हैं. इस बार आईफा का आयोजन भारत (India) में ही हो रहा है. इससे पहले तक इस अवॉर्ड का आयोजन हमेशा से ही देश के बाहर होता रहा हैं. सोमवार की शाम मुंबई के NSCI में आयोजित आईफा रॉक्स (IIFA Rocks) में बॉलीवुड सितारों की धूम देखने को मिली. आईफा के ग्रीन कारपेट (Green Carpet) पर कटरीना कैफ (Katrina Kaif), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), रकुल प्रीत (Rakul Preet), राधिका आप्‍टे (Radhia Apte), अली फजल (Ali Fazal), सौंदर्या शर्मा, फिल्‍म 'अंधाधुन' के डायरेक्‍टर श्रीराम राघवन जैसे कई सेलेब्स नजर आए.

इस शाम को अभिनेता अली फजल और राधिका आप्‍टे ने होस्ट किया. इन दोनों ने ग्रीन कारपेट पर काफी स्‍टाइलिश अंदाज में एंट्री की.

अली फज़ल और राधिका आप्टे (Image Credit: Yogen Shah)

जिसके बाद कैटरीना कैफ, विक्की कौशल से लेकर रकुल प्रीत तक ने एक बाद एक एंट्री कर इस इवेंट में चार चांद लगा दिए. आप भी देखिए ग्रीन कारपेट कर इन सितारों का दम.

ग्रीन कारपेट पर विक्की कौशल 

 

View this post on Instagram

 

@vickykaushal09 at @iifa #IIFARocks #IIFA2019 #IIFARocks2019

A post shared by Latestly (@latestly) on

कटरीना कैफ ने भी दिखाया दम

 

View this post on Instagram

 

@katrinakaif at @iifa #IIFARocks #IIFA2019 #IIFARocks2019

A post shared by Latestly (@latestly) on

 

अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे

 

View this post on Instagram

 

@rampal72 #IIFARocks #IIFA2019 #IIFARocks2019

A post shared by Latestly (@latestly) on

इस बार आईफा में सबसे ज्यादा अंधाधुन की धूम देखने को मिलेगी. आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को अलग-अलग केटेगिरी में 13 नॉमिनेशन मिले हैं.जबकि मेघना गुलजार की 'राजी' और संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' को 10 नॉमिनेशन मिले हैं. रणबीर कपूर स्‍टारर फिल्‍म 'संजू' को 7 नॉमिनेशन मिले हैं. इस बार आईफा को आयुष्मान खुराना होस्ट करने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).