जॉन अब्राहम ने भरी हुंकार, अगली बार बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि दूसरे बड़े स्टार्स संग भी लेंगे टक्कर
इस स्वतंत्रता दिवस के मौके बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल से टकराने जा रहे जॉन अब्राहम ने साफ किया कि वो आगे दूसरे बड़े स्टार की फिल्मों के साथ भी फिल्म रिलीज करेंगे.
इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. एक तरफ जॉन अब्राहम (John Abraham) की बाटला हाउस (Batla House) है तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मिशन मंगल (Mission Mangal). ऐसे में अब जॉन अब्राहम ने इस टक्कर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. दरअसल ये पहली बार नहीं है जब जॉन और अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर साथ रिलीज होने जा रही है. इससे पहले भी अक्षय कुमार की गोल्ड (Gold) और जॉन की सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate) साथ रिलीज हो चुकी है. लेकिन इस टक्कर पर जॉन से पूछे जाने पर उन्होंने साफ किया कि अब वो हर हॉलिडे (Holiday) पर अपनी फिल्में रिलीज कर दूसरे एक्टर की फिल्में को टक्कर देंगी.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जॉन अब्राहम ने अक्षय की फिल्म से टक्कर पर बोला कि ‘आगे अब मैं दिवाली, ईद और क्रिसमस पर दूसरी फिल्मों को भी टक्कर दूंगा. मैं चाहता हूं कि हर किसी अब मैं सहज महसूस करवाऊं. हम सभी को एक दूसरे से सहज रहना चाहिए. ये बेहद ही छोटी इंडस्ट्री है. हमे एक साथ आगे बढ़ना है तो हमें कम्फ़र्ट होना होगा. यह भी पढ़े: Video: मुंबई में अरब सागर के पास है जॉन अब्राहम का ये खूबसूरत पेंट हाउस, जन्नत जैसा है अंदर का नजारा
आगे बात करते जॉन ने कहा कि ‘मैं जल्द ही दूसरे हॉलिडे पर भी फिल्में रिलीज करूंगा. इस साल नहीं लेकिन अगले कुछ सालों में. निखिल आडवानी संग मेरी एक फिल्म दो साल बाद क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.’
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

