बॉलीवुड

हुमा कुरैशी को लेकर छपी ऐसी खबर, भड़की एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लगाई क्लास!

हुमा कुरैशी इस खबर को पढ़ने के बाद आग बबूला हो गईं और उन्होंने सरेआम उस मीडिया पब्लिकेशन को फटकार लगाई

हुमा कुरैशी को लेकर छपी ऐसी खबर, भड़की एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लगाई क्लास!
हुमा कुरैशी (Photo Credits: Twitter)

हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का गुस्सा इन दिनों सातवें आसमान पर है. हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट न उन्हें और उनके एक्स सोहेल खान (Sohail Khan) को लेकर एक खबर छापी थी. इस खबर में लिखा था कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) की स्पेशल स्क्रीनिंग पर हुमा कुरैशी को उनके एक्स- सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान (Seema Khan) ने नजरअंदाज किया. इसके बदले में हुमा ने भी उन दोनों को नजरअंदाज करके आगे चली गईं.

मीडिया में इस खबर के आने के बाद जब हुमा को इसकी भनक लगी तो उन्होंने ट्विटर पर उस वेबसाइट को टैग करते हुए लिखा, "मैंने तुम्हारे इस बेकार सी पोर्टल के साथ इंटरव्यू करने से मना कर दिया तो तुम इस तरह की बकवास लिखोगे..शर्म आनी चाहिए! मेरी इज्जत खराब करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई.."

इसके बाद हुमा ने आगे लिखा, "तुम्हें हम सबसे माफी मांगनी चाहिए!! तुम्हारे भीतर कोई नैतिकता नहीं और इसलिए एक्टर्स तुम जैसे बेवकूफों को नजरअंदाज करते हैं..तुम्हें लगता है हम तुमसे डर गए हैं. बिलकुल नहीं."

गौरतलब है कि 2016 में सोहेल खान और हुमा कुरैशी के कथित अफेयर की खबरें मीडिया में सुनने को मिली थी. इसके बाद एक इंटरव्यू में हुमा ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि वो सोहेल को एक भाई के रूप में देखती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).