ऋतिक रोशन ने शेयर किया अपना Fat To Fit वीडियो, देखकर इंस्पायर्ड हो जाएंगे आप
वैसे ये पहली बार नहीं है जबकि किसी एक्टर ने फिल्म के लिए अपनी बॉडी को इस तरह से ट्रांसफ्रॉम किया हो. आमिर खान ने ऐसा कारनामा गजनी और दंगल के लिए पहले ही कर चुके हैं.
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म वॉर (War) का बॉक्स ऑफिस पर तूफान चल रहा है. महज 7 दिनों में ये फिल्म 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच की रेस लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. फिल्म में दोनों एक्शन स्टार की फिटनेस देख लोग उनके दीवाने हो रखे हैं. फिल्म में दिखाई दे रही ऋतिक की जबरदस्त बॉडी पहले ऐसी नहीं थी. दरअसल सुपर 30 के बाद ऋतिक रोशन ने काफी वजन बढ़ा लिया था. ऐसे में इस वॉर के लिए ऋतिक को दोबरा शेप में आने के लिए जबरदस्त मेहनत करनी पड़ी है.
ऋतिक रोशन ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से पहले का अपना Fat To Fit वीडियो शेयर किया है. ऋतिक का ये ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो देख कोई भी इंस्पायर्ड हो जाए. इस वीडियो में ऋतिक दोबरा शेप में आने वाली मुश्किलों को बयान करते दिखाई दे रहे हैं. आप भी देखिए ऋतिक का ये पूरा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन. यह भी पढ़े: War Box Office Collection: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने कर दिया कमाल, 7 दिन में कमाए 200 करोड़
वैसे ये पहली बार नहीं है जबकि किसी एक्टर ने फिल्म के लिए अपनी बॉडी को इस तरह से ट्रांसफ्रॉम किया हो. आमिर खान ने ऐसा कारनामा गजनी और दंगल के लिए पहले ही कर चुके हैं. लेकिन इस तरह के प्रोसेस में हर स्टार की अपनी अलग मुश्किलें होती हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ऋतिक रोशन का ये ट्रांसफॉर्मेशन किसी को फिटनेस के लिए इंस्पायर्ड कर सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

