बॉलीवुड

Housefull 4 First Look: अक्षय कुमार से लेकर कृति सनॉन तक, अनोखे अंदाज में दिखी 'हाउसफुल 4' की स्टारकास्ट

साजिद नाडीयाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 4' के लुक पोस्टर्स आज सोशल मीडिया पर `फैंस के बीच रिलीज कर दिया गया है. अक्षय कुमार ने फिल्म के पोस्टर्स को शेयर करते हुए इसके किरदारों की झलक दिखाई. अब तक अक्षय कुमार, कृति सनॉन, रितेश देशमुख और बॉबी देओल का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है.

Housefull 4 First Look: अक्षय कुमार से लेकर कृति सनॉन तक, अनोखे अंदाज में दिखी 'हाउसफुल 4' की स्टारकास्ट
अक्षय कुमार, कृति सनॉन,बॉबी देओल और रितेश देशमुख (Photo Credits: Instagram)

Housefull 4 Look Posters: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4' से इसकी लीड स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर्स आज सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिए गए हैं. फिल्म के पोस्टर्स को अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. अक्षय ने सबसे पहले अपना लुक पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को अपने किरदार से रूबरू कराया.

अक्षय ने अपना पोस्टर शेयर करके लिखा, "मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से! देखें इनके कंफ्यूजन और पागलपंती से भरे सफर को. हाउसफुल 4 ट्रेलर 27 सितंबर को होगा रिलीज."

अक्षय ने इस फिल्म से अपने दो पोस्टर्स शेयर किए हैं. पहले पोस्टर में अक्षय राजा के गेटअप में बाल्ड लुक में नजर आए.  वहीं वो दूसरे पोस्टर में अपने कूल और कैंडिड लुक में नजर आए.

इसके बाद अक्षय ने फिल्म से रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) का पोस्टर शेयर करके लिखा, "देखिए एक कहानी जो शुरू हुई थी 1419 में, मगर खत्म होगी 2019 में. मिलिए बांगडू और रॉय से जो आपको एक मजेदार, और क्रेजी राइड पर लेकर जाएंगे. हाउसफुल 4 ट्रेलर 27 सितंबर को होगा रिलीज."

इसके बाद उन्होंने बॉबी देओल (Bobby Deol) का पोस्टर शेयर करके लिखा, "मिलिए बहादुरी और साहस की मिसाल, धर्मपुत्र से! और देखिए कैसे धर्म बंटा है वक्त के साथ. हाउसफुल 4 ट्रेलर 27 सितंबर को होगा रिलीज."

अंत में अक्षय ने कृति सनॉन (Kriti Sanon) का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "मिलिए सितमगढ़ की राजकुमारी मधु और लंदन की कृति से. एक ने कहानी शुरू की और दूसरी उसे खत्म करेगी. जानिए कैसे हाउसफुल 4 ट्रेलर में 27 सितंबर को."

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन फरहद सामजी (Farhad Samji) ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडीयाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने किया है. ये फिल्म 25 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).