बॉलीवुड

Hotness के मामले में अपनी आधी उम्र की लड़कियों पर भी भारी हैं करीना-मलाइका, देखें उनकी ग्लैमरस Photos

गुरुवार को करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंच करने एक रेस्टोरेंट पहुंचे. रेस्टोरेंट के बाहर दोनों का हॉट और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला.

Hotness के मामले में अपनी आधी उम्र की लड़कियों पर भी भारी हैं करीना-मलाइका, देखें उनकी ग्लैमरस Photos
करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Yogen Shah)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस लड़कियों में से एक हैं. करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा का गर्ल गैंग है, जो अक्सर साथ में पार्टी या लंच करता दिखाई देता है. गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. हालांकि इस बार सिर्फ करीना और मलाइका ही लंच करने बाहर निकले थे.

करीना डेनिम्स और सेक्सी ब्लैक टॉप में नजर आईं तो वहीं मलाइका ने ब्लू डेनिम्स और मल्टी कलर टॉप पहना था. दोनों ही एक्ट्रेसेज काफी ग्लैमरस लग रही थीं. करीना का हॉट अवतार काफी समय बाद देखने को मिला है.

आप भी देखें उनकी तस्वीरें...

 

View this post on Instagram

 

#kareenakapoor Clicked in suburbs #yogenshah

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें...

 

View this post on Instagram

 

#malaikaarora Clicked in suburbs #yogenshah

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

करीना इन दिनों 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए वह अक्सर चंडीगढ़ आती-जाती रहती हैं. फिल्म में उनके साथ आमिर खान हैं. फिल्म के साथ करीना अपने बेटे तैमूर को भी पूरा समय देने की कोशिश करती हैं. कभी वह तैमूर को अपने साथ शूटिंग पर चंडीगढ़ भी ले जाती हैं. इसके अलावा मुंबई में भी वह तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करती हैं.

वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा भी कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. इसके साथ ही वह रेग्युलर वर्कआउट भी करती हैं. अक्सर उनकी जिम जाती हुई तस्वीरें आती हैं. मलाइका अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने फिटनेस के वीडियो शेयर करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2020 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).