मनोरंजन

'जुमांजी' के सीक्वल से शानदार कमबैक करेंगे निक जोनस, ये रही डिटेल्स

पॉप गायक निक जोनस (Nick Jonas) 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' (Jumanji: Welcome to the Jungle) के सीक्वल में वापसी कर रहे हैं.

'जुमांजी' के सीक्वल से शानदार कमबैक करेंगे निक जोनस, ये रही डिटेल्स
पॉप गायक निक जोनस (Photo Credit- Instagram)

लॉस एंजेलिस:  पॉप गायक निक जोनस (Nick Jonas) 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' (Jumanji: Welcome to the Jungle) के सीक्वल में वापसी कर रहे हैं. इसमें वह जेफरसन 'सीप्लेन' मैकडोनो के रूप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे. फिल्म की कहानी का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, ड्वेन जॉनसन (Devon Johnson), जैक ब्लैक(Jack Black), केविन हार्ट (Kevin Hart), और करेन गिलन (Karen Gillan) भी वापसी के लिए तैयार हैं और अक्वाफिना से महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बातचीत चल रही है.

डैनी डेविटो और डैनी ग्लोवर भी कलाकारों की टीम में शामिल हो गए हैं, और पहली फिल्म के चार किशोर भी वापसी कर रहे हैं. जेक कसदन पटकथा का निर्देशन करेंगे, जिसे उन्होंने स्कॉट रोसेनबर्ग और जेफ पिंकनर के साथ लिखा था.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया Kiss, वीडियो हुआ वायरल

यह फिल्म 'स्टार वार्स : एपिसोड आईएक्स' लॉन्च होने से एक सप्ताह पहले 13 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' वर्ष 1995 की हिट फिल्म 'जुमांजी' का सीक्वल था, जिसमें रॉबिन विलियम्स (Robin Williams) मुख्य किरदार में थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).