मनोरंजन

'Thunderbolts' Trailer: मार्वल की 'थंडरबोल्ट्स' का पावरफुल ट्रेलर हुआ रिलीज, एवेंजर्स की जगह लेंगे एंटी होरी (Watch Video)

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी आगामी फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' का पावरफुल ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक एंटी-हीरो टीम को पृथ्वी पर आए बड़े संकट से जूझते हुए दिखाया गया है.

'Thunderbolts' Trailer: मार्वल की 'थंडरबोल्ट्स' का पावरफुल ट्रेलर हुआ रिलीज, एवेंजर्स की जगह लेंगे एंटी होरी (Watch Video)
Thunderbolts Trailer, Marvels (Photo Credits: Youtube)

'Thunderbolts' Trailer: मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी आगामी फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' का पावरफुल ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक एंटी-हीरो टीम को पृथ्वी पर आए बड़े संकट से जूझते हुए दिखाया गया है. फिल्म भारत में 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो अमेरिकी रिलीज़ से एक दिन पहले है. ट्रेलर की शुरुआत एवेंजर्स की अनुपस्थिति के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों से होती है, जहां पृथ्वी एक बड़े संकट का सामना कर रही है. इस संकट से निपटने के लिए 'थंडरबोल्ट्स' नामक एंटी-हीरो टीम को एकजुट किया जाता है, जिसमें येलना बेलोवा (फ्लोरेंस पुघ), बकी बार्न्स/विंटर सोल्जर (सेबेस्टियन स्टेन), रेड गार्जियन (डेविड हार्बर), जॉन वॉकर/यू.एस. एजेंट (वायट रसेल), घोस्ट (हन्ना जॉन-कामेन), टास्कमास्टर (ओल्गा कुरिलेंको), और वैलेंटिना एलेग्रा डी फोंटेन (जूलिया लुइस-ड्रेफस) शामिल हैं.

फिल्म का निर्देशन जेक श्रेयर ने किया है, और यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फेज़ 5 की अंतिम फिल्म होगी. भारतीय दर्शकों के लिए यह फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध होगी, जिससे विभिन्न भाषाओं के दर्शक इस एक्शन से भरपूर फिल्म का आनंद ले सकेंगे.

देखें 'थंडरबोल्ट्स' ट्रेलर:

मार्वल के प्रशंसकों के लिए 'थंडरबोल्ट्स' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसमें एंटी-हीरोज़ की एक टीम को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है. फिल्म के ट्रेलर में दमदार एक्शन सीक्वेंसेज़ और प्रभावशाली डायलॉग्स की झलक मिलती है, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).