जस्टिन बीबर ने मंगेतर हेली के लिए होटल के बाहर गाया रोमांटिक गाना
गायक जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने एक होटल के बाहर मंगेतर हेली बाल्डविन (Heli Baldwin) के लिए एक रोमांटिक गाना गया. वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, बेवर्ली हिल्स (Beverly Hills) में मोंटाज होटल (Montage Hotel) के बाहर जोड़े को खिलखिलाकर हंसते हुए देखा गया....
लॉस एंजेलिस: गायक जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने एक होटल के बाहर मंगेतर हेली बाल्डविन (Heli Baldwin) के लिए एक रोमांटिक गाना गया. वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, बेवर्ली हिल्स (Beverly Hills) में मोंटाज होटल (Montage Hotel) के बाहर जोड़े को खिलखिलाकर हंसते हुए देखा गया.
दोनों ने एक जैसे ही कपड़े पहन रखे थे. इस दौरान बीबर पूरी जोश में थे. उन्होंने पीले रंग की स्वेटशर्ट पहनी हुई थी, जिस पर ड्रयू शब्द लिखा हुआ था. उन्होंने साथ में बेसबॉल कैप भी लगाई हुई थी. वहीं, हेली ने ग्रे रंग की स्वेटशर्ट और काला कोट पहना हुआ था.
यह भी पढ़ें: Confirmed: जस्टिन बीबर ने हैले बाल्डविन से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में किया खुलासा
स्कीनी जींस और पोनीटेल में वह दिलकश लग रही थीं. स्टीफन बाल्डविन (Stephen Baldwin) की बेटी हेली ने बहामास में बीती गर्मियों में जस्टिन बीबर से सगाई की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

