Justin Bieber की पत्नी Hailey Bieber हैं प्रेग्नेंट, घर में जल्द आएगा नन्हा मेहमान (View Pics and Watch Video)
फैशन जगत की जानी-मानी सुपरमॉडल हैली बीबर जल्द ही मां बनने वाली हैं. जी हां, उन्होंने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं
Justin and Hailey Bieber Expecting First Child: फैशन जगत की जानी-मानी सुपरमॉडल हैली बीबर जल्द ही मां बनने वाली हैं. जी हां, उन्होंने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है. यह खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें ढेरों बधाईयां दे रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक हैली के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह गर्भावस्था के छह महीने से अधिक चल रही हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कपल बेबी बॉय की उम्मीद कर रहे हैं या बेबी गर्ल की, लेकिन इतना तो तय है कि जल्द ही जस्टिन और हैली मां-बाप बनने वाले हैं.
देखें जस्टिन बीबर और हैली बीबर की तस्वीरें और वीडियो:
View this post on Instagram
गौरतलब है कि जस्टिन और हैली ने साल 2018 में शादी की थी. शादी के बाद से ही दोनों जब मां-बाप बनेंगे इसको लेकर अक्सर खबरें आती रहती थीं. अब आखिरकार फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है और जल्द ही जस्टिन और हैली अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

