Justin Biber ने अपनी पत्नी Hailey Beiber संग कराया इंटिमेट फोटोशूट, देखें ये हॉट पिक्चर्स
जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं और ऐसे में इस खास मौके पर वोग मैगजीन ने उनके इस लम्हे को और भी यादगार बना दिया है. जस्टिन और हैली ने मिलकर वोग के लिए अपने बेहद रोमांटिक फोटोशूट कराया है जो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है.
- Read in
- English
Justin Bieber and Hailey Bieber Intimate Photoshoot: जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं और ऐसे में इस खास मौके पर वोग मैगजीन ने उनके इस लम्हे को और भी यादगार बना दिया है. जस्टिन और हैली ने मिलकर वोग के लिए अपने बेहद रोमांटिक फोटोशूट कराया है जो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है. इस पॉपुलर कपल ने इससे पहले भी वोग के लिए पोज करके फैंस का दिल जीता था.
इस बार उन्होंने बेहद इंटिमेट अंदाज में शूट कराया है और इनकी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीतती हुई नजर आ रही है. अपने इंटेंस अंदाज में एक दूसरे के साथ पोज करते हुए जस्टिन और हैली ने एक बार फिर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया है.

ये भी पढ़ें: जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन के शादीशुदा जिंदगी में आई तनाव, बीच पर झगड़ते नजर आए
इनके ये रोमांटिक पिक्चर्स काफी पसंद किये जा रहे हैं और उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री की भी काफी सराहना की जा रही है. हॉटनेस से भरपूर ये तस्वीरें इस सेलेब्रिटी कपल की आपसी बॉन्डिंग को शानदार तरीके से बयां करती है.
जस्टिन ने हैली के साथ अपनी शादी की घोषणा करके सभी को सरप्राइज कर दिया था. काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने शादी की थी. इनकी रोमांटिक और इंटिमेट पिक्चर्स अक्सर मीडिया में सुर्खियां बटोरती आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

