Avatar 2: Avengers Endgame को पछाड़ने के बाद James Cameron की साइंस-फिक्शन 'अवतार 2' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
अवतार 2 और एवेंजर्स एंडगेम (Photo Credits: Instagram)

Avatar 2: जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारतीय बॉक्स ऑफिस में धमाका मचाए हुए है. इस साइंस फिक्शन फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और भारत में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म की लिस्ट में आ गई है. इस फिल्म ने एवेजर्स एंडगेम का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अवतार 2 ने भारती बॉक्स ऑफिस पर 368.20 करोड़ का कारोबार कर लिया है और अभी भी सिनेमाघरों में तहलका मचाए हुए है. वहीं एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में 367 करोड़ का कारोबार किया था.