हॉलीवुड एक्टर चेनिंग टैटम और सिंगर जेसी जे ने एक-दुसरे से अलग होने का किया फैसला, साल 2018 में शुरू की थी डेटिंग
अभिनेता चेनिंग टैटम और गायिका जेसी जे लगभग एक साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत अक्टूबर, 2018 को हुई थी. पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, टैटम (39) और जेसी (31) को सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार अक्टूबर में देखा गया था और जेसी ने इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं.
हॉलीवुड अभिनेता चेनिंग टैटम (Channing Tatum) और गायिका जेसी जे (Jessie J) लगभग एक साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत अक्टूबर, 2018 को हुई थी. पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, टैटम (39) और जेसी (31) को सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार अक्टूबर में देखा गया था और जेसी ने इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं.
उनके इस अलगाव से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "इसमें कोई नाटक नहीं था. दोनों ने सिर्फ अपना रास्ता अलग करने का निश्चय किया है और अभी भी अच्छे दोस्त हैं." एक अन्य सूत्र ने कहा कि दोनों के बीच अब दूसरी प्राथमिकताएं आ गई हैं. सूत्र ने कहा चेनिंग और जेसी की प्राथमिकताएं अब कुछ और हैं और दोनों उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
दोनों के बीच एक काफी बेहतर और मजेदार रिश्ता रहा, लेकिन बात आखिरकार नहीं बनी. चेनिंग को लॉस एंजेलिस में रहने की आवश्यकता है, ताकि वह इवर्ली (उनकी बेटी) के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सके, जबकि जेसी इंग्लैंड को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं. हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

