मनोरंजन

Grammy Awards 2019: बेस्ट सोलो परफॉर्मेंस के लिए लेडी गागा ने जीता अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

10 फरवरी को लॉस ऐंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2019) का आयोजन किया गया. चाइल्डिश गैम्बिनो, लेडी गागा और ब्रैंडी कारलाइल जैसे सितारों ने इस समारोह में कई अवॉर्ड्स जीतें.

Grammy Awards 2019: बेस्ट सोलो परफॉर्मेंस के लिए लेडी गागा ने जीता अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
लेडी गागा (Photo Credits: Getty Images)

10 फरवरी को लॉस ऐंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2019) का आयोजन किया गया. चाइल्डिश गैम्बिनो, लेडी गागा और ब्रैंडी कारलाइल जैसे सितारों ने इस समारोह में कई अवॉर्ड्स जीतें. अवॉर्ड शो में कैमिलो कैबिलो, माइली साइरस,शॉन मेंडेस, केटी पेरी जैसे कई स्टार्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी. ऐरीना ग्रांडे ने बेस्ट वोकल ऐल्बम का अवॉर्ड जीता और दिवंगत अमेरिकन संगीतकार क्रिस कोरनेल को बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस के ख़िताब से नवाजा गया.

बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस

शैलो: लेडी गागा और ब्रैडली कूपर

बेस्ट रॉक सॉन्ग

मासएजुकेशन: सेंट विनसेंट

सॉन्ग ऑफ द ईयर

दिस इज अमेरिका (डोनल्ड ग्लोवर, लुडविग गोरानसन और जेफरी लमार विलियम्स)

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम

स्वीटनर: एरियाना ग्रांडे

बेस्ट मेटस परफॉर्मेंस

इलेक्ट्रिस मलीहा, हाई ऑन फायर

बेस्ट कंटेंपरेरी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम

स्टीव गैड बैंड

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम

वुमेन वर्ल्डवाइड: जस्टिस

बेस्ट डांस रिकॉर्डिंग

इलेक्ट्रिसिटी: सिल्क सिटी एंड डुआ लीपा (डिप्लो एंड मार्क रॉनसन)

बेस्ट सोलो परफॉर्मेंस

वेयर डू यू थिंक यू आर गोइंग? (जोएन, लेडी गागा)

बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस

वेन बैड गोज गुड: क्रिस कॉर्नेल

बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम

माई वे: विली नेल्सन

अवॉर्ड शो में हॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने रंग जमाया. जेनिफर लोपेज और स्मोकी रॉबिनसन ने भी अपने पॉपुलर सॉन्ग्स गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).