कोरोनावायरस का डर: हॉलीवुड सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टैलोन हाथ दस्ताना पहने आये नज़र
एक्शन स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन भी उन सेलिब्रिटियों में शामिल हो गए हैं, जो कोरोनावायरस से लड़ने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं. हाल ही में उन्हें सुपरमार्केट में शॉपिंग के दौरान लेटेक्स का दस्ताना पहने देखा गया.
लॉस एंजेलिस: एक्शन स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन (Sylvester Stallone) भी उन सेलिब्रिटियों में शामिल हो गए हैं, जो कोरोनावायरस से लड़ने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं. हाल ही में उन्हें सुपरमार्केट में शॉपिंग के दौरान लेटेक्स का दस्ताना पहने देखा गया. एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, लेटेक्स दस्ताने 73 वर्षीय अभिनेता के सामान्य ऐसेसरीज का हिस्सा बन गए हैं.
टीएमजेड डॉट कॉम द्वारा ली गई तस्वीर में 'रैम्बो : द लास्ट ब्लड' स्टार को अपने नंगे हाथों से सामानों को छूने से बचते हुए देखा गया. यह भी पढ़ें: Coronavirus: तिरुवनंतपुरम में कोरोना के खतरे के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने ‘अट्टुकल पोंगल’ त्योहार मनाया
View this post on Instagram
Life imitating art during the visit to the art museum... What’s on her mind?
सिलवेस्टर मात्र ऐसे अभिनेता नहीं हैं, जो कोरोनावायरस के डर से एहतियात बरत रहे हैं. हाल ही में समर वाल्कर को एयरपोर्ट जाने के दौरान खुद को पूरी तरह से ढके देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2020 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

