चीन की सबसे महंगी फिल्म 'असुरा' हुई फ्लॉप
चीन की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म 'असुरा' को निराशाजनक शुरुआत के बाद सिनेमाघरों से हटा दिया गया है. 'बीबीसी' की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, 75 करोड़ युआन (11.2 करोड़ डालर) की लागत से बनी फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में पांच करोड़ युआन से भी कम की कमाई की.
बीजिंग, चीन की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म 'असुरा' को निराशाजनक शुरुआत के बाद सिनेमाघरों से हटा दिया गया है. 'बीबीसी' की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, 75 करोड़ युआन (11.2 करोड़ डालर) की लागत से बनी फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में पांच करोड़ युआन से भी कम की कमाई की.
बौद्ध पौराणिक कथा पर कुछ हद तक आधारित फिल्म एक चरवाहे द्वारा पौराणिक स्वर्गीय साम्राज्य को हमले से बचाने की कहानी के इदर्गिद घूमती है.
फिल्म के निर्माता इस फिल्म पर दोबारा काम कर और इसमें सुधार कर फिर से रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं.
फिल्म अगर दूसरी बार भी अच्छा कारोबार नहीं करती है तो 10.5 करोड़ डालर के नुकसान के साथ यह फिल्म सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी असफल फिल्मों में शामिल हो जाएगी.
Tags
संबंधित खबरें
Maha Kumbh Viral Girl मोनालिसा भोसले ने निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगाया यौन शोषण का आरोप; वीडियो जारी कर बयां किया अपना दर्द (Watch Video)
Fact Check: अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म 'AA 23' में नहीं दिखेंगी अनुष्का शर्मा; एक्टिंग कमबैक की खबरों पर लगा विराम
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में, सिख समुदाय ने पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Eid 2026: शाहरुख खान ने दी दिल छू लेने वाली ईद की बधाई, कहा- ‘जो दुआ करें वो सब मिले’ (See Post)
\