मनोरंजन

हॉलीवुड की स्टार जोड़ी ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां, दोनों की हुई मुलाकात

हॉलीवुड में स्टार जोड़ी ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन के बीच दोस्ती का रिश्ता फिर पनप रहा है और वे एक-दूसरे से वापस मिलकर काफी खुश हैं. अभिनेत्री एंजेलिना जोली से नजदीकियां बढ़ने के बाद पिट ने साल 2005 में एनिस्टन से डिवोर्स ले लिया था. लेकिन हाल ही में लॉस एंजेलिस में स्थित एनिस्टन के घर पर आयोजित हॉलीडे पार्टी में दोनों की फिर से मुलाकात हुई.

हॉलीवुड की स्टार जोड़ी ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां, दोनों की हुई मुलाकात
जोड़ी ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन (Photo Credits: Instagram)

हॉलीवुड में स्टार जोड़ी ब्रैड पिट (Brad Pitt) और जेनिफर एनिस्टन (Jennifer Aniston) के बीच दोस्ती का रिश्ता फिर पनप रहा है और वे एक-दूसरे से वापस मिलकर काफी खुश हैं. अभिनेत्री एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) से नजदीकियां बढ़ने के बाद पिट ने साल 2005 में एनिस्टन से डिवोर्स ले लिया था. लेकिन हाल ही में लॉस एंजेलिस में स्थित एनिस्टन के घर पर आयोजित हॉलीडे पार्टी में दोनों की फिर से मुलाकात हुई.

खबरों के मुताबिक, इस बार ये अपनी दोस्ती को फिर से सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. हॉलीवुड लाइफ को एक सूत्र ने बताया, "दोनों अपने बीच रिश्ते को सुधारकर एक-दूसरे की तरफ दोस्ती का हाथ फिर से बढ़ा रहे हैं और दोनों अभी सिंगल भी हैं."

यह भी पढ़ें: विक्रम की लैंडिंग को लेकर हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने नासा के एस्ट्रोनॉट से की पूछताछ

सूत्र ने कहा, "दोनों ने महसूस किया कि जिंदगी में क्या महत्वपूर्ण है और चूंकि एक वक्त दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता रहा है तो ऐसे में दोनों के बीच फिर से दोस्ती का होना एक अच्छी बात है." ब्रैड पिट और एनिस्टन की शादी साल 2000 में हुई थी और शादी के पांच साल बाद ये अलग हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2019 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).