मनोरंजन

अक्टूबर में रिलीज होगी एंजेलीना जोली की 'मेलफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ इवेल'

अभिनेत्री एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) की फिल्म 'मेलफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ इवेल' (Maleficent: Mistress Of Evil ) 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी.

अक्टूबर में रिलीज होगी एंजेलीना जोली की 'मेलफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ इवेल'
एंजेलीना जोली (Photo Credit- IANS)

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) की फिल्म 'मेलफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ इवेल' (Maleficent: Mistress Of Evil ) 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी. 'वैरायटी डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा बुधवार को वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो द्वारा की गई. फिल्म की तारीख पहले 29 मई 2020 तय की गई थी.

रिलीज की नई तारीख के बाद फिल्म को ब्लमहाउस प्रोडक्शंस की फिल्म से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी जिसका नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है. वहीं, इसे 'द एडम्स फैमिली', 'द गोल्डफिंच' से भी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी जिनका.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्टर माइकल जे. फॉक्स ने स्वास्थ्य संबंधी नई समस्याओं का किया खुलासा

अगर 'मेलफिसेंट 2' अपनी पुरानी तारीख पर रिलीज होती तो उसे 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' और 'द स्पंजबॉब मूवी' से मुकाबला करना पड़ता. फिल्म में एंजेलीना नकारात्मक किरदार मेंनजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).