मनोरंजन

एक्ट्रेस अमांडा बाइन्स रीहैब सेंटर में जाने के बाद से कर रही हैं बेहतर महसूस

अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा बाइन्स (Amanda Bynes) रिहैबिलिटेशन फैसिलिटी (Rehabilitation Facility) में इलाज करा रही हैं और इससे वह बेहतर महसूस कर रही हैं व खुद पर ध्यान दे पा रही हैं.

एक्ट्रेस अमांडा बाइन्स रीहैब सेंटर में जाने के बाद से कर रही हैं बेहतर महसूस
अमांडा बाइन्स (Photo Credit- Getty)

लॉस एंजेलिस:  अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा बाइन्स (Amanda Bynes) रिहैबिलिटेशन फैसिलिटी (Rehabilitation Facility) में इलाज करा रही हैं और इससे वह बेहतर महसूस कर रही हैं व खुद पर ध्यान दे पा रही हैं. वह जनवरी में रीहैब सेंटर गई थीं और तब से उनका इलाज चल रहा है.

उनके परिवार के वकील टेमर आर्मिनेक ने 'पीपल डॉट कॉम' को बताया, "अमांडा दिसंबर में फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनम एंड मर्चेडाइजिंग (Fashion Institute of Design and Merchandising) से ग्रेजुएट होने के बाद बेहतर महसूस कर रही हैं और अपनी सेहत व खुशी पर ध्यान दे रही हैं."

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस अमांडा बायन्स करा रहीं है उपचार, नशे की लत और मानसिक परेशानियों से पाना चाहतीं है छुटकारा

अटॉर्नी ने कहा कि वह पढ़ने और व्यायाम करने को समय दे रही हैं. अपनी नई लाइन के लिए स्केच कर रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें. इससे पहले एक सूत्र ने कहा था कि बाइन्स इस साल की शुरुआत में रीहैबिलिटेशन गई थीं और नशे की लत से छुटकारा पाने और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज करा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).