टीवी

हिंदुस्तानी भाऊ हुए सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' से बाहर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि फैंस के चहेते हिंदुस्तानी भाऊ को शो से एविक्ट कर दिया गया है.

हिंदुस्तानी भाऊ हुए सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' से बाहर?
हिंदुस्तानी भाऊ (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लेकर आ रही लेटेस्ट जानकारी में बताया जा रहा है कि इस शो से हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) को बाहर कर दिया गया है. शो में इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला, मधुरिमा तूली, हिंदुस्तानी भाऊ और शहनाज गिल नोमिनेट हुए थे.अब घर में इनके गेम को देखने के बाद भाऊ को बेघर कर दिया गया है. कयास लगाया जा रहा है कि सिद्धार्थ और शहनाज को फिलहाल बेघर नहीं किया जाएगा. अब मधुरिमा और हिंदुस्तानी भाऊ के बीच बात करें तो मधुरिमा को शो में आए एक हफ्ता ही बीता है. ऐसे में इस बार भाऊ को बेघर किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भाऊ को शो से एविक्ट कर दिया गया है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, वजह हैरान करने वाली

 

View this post on Instagram

 

Exclusive and confirmed @hindustanibhau will evict today in #WeekendKaVaarWithSalmanKhan #BB13 #Biggboss13 #biggbosskhabri

A post shared by Biggbosskhabri ⚡ (@biggbosskhabri) on

इतना ही नहीं हमने एक सोशल मीडिया पोल भी किया जिसमें दर्शकों ने हिंदुस्तानी भाऊ को वोट आउट करने के लिए सबसे ज्यादा वोट दिए हैं. आप खुद ही देखें-

ऑनलाइन पोल (Photo Credits: File Photo)

आपको बता दें कि यूट्यूब से नाम कमाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. यहां वो खेसारी लाल यादव, शेफाली जरीवाला और तहसीन पूनावाला के साथ घर में दाखिल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2019 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).