Happy New Year 2020: दीपिका पादुकोण ने इस स्टाइल में किया साल 2020 का स्वागत
दीपिका पादुकोण ने पंजाबी स्टाइल में नए साल का स्वागत किया. ये साल बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास रहा और अब 2019 को अलविदा कहने के साथ ही सभी लोग मिलकर 2020 का वेलकम कर रहे हैं. अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' की रिलीज को लेकर इसके प्रचार में व्यस्त हैं.
Happy New Year 2020: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने पंजाबी स्टाइल में नए साल का स्वागत किया. ये साल बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास रहा और अब 2019 को अलविदा कहने के साथ ही सभी लोग मिलकर 2020 का वेलकम (Welcome 2020) कर रहे हैं. अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' की रिलीज को लेकर इसके प्रचार में व्यस्त हैं.
नए साल का जश्न मनाने के लिए समय निकालकर दीपिका ने सह-कलाकार विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ पंजाबी ट्रैक पर डांस किया.
ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘छपाक’ में तेजाब हमला पीड़िताएं भी शामिल
क्लिप शेयर कर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, "नए साल का स्वागत (विद माइ पार्टनर इन क्राइम).. हैश टैग छपाक (Chhapak) 10 जनवरी को." मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है.
इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म के अलावा वो रणवीर सिंह के साथ 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2019 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

