मनोरंजन

पवन सिंह, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के इन 5 भोजपुरी गानों से करें नए साल का धमाकेदार स्वागत

जल्द ही साल 2019 का आगाज होने वाला है. आज रात हर कोई नए साल का जश्न मनाएगा. वैसे तो ज्यादातर लोग बॉलीवुड गानों पर थिरकना पसंद करते हैं पर बहुत से ऐसे भोजपुरी गाने भी हैं जो आपके नए साल के जश्न को यादगार बना देंगे.

पवन सिंह, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के इन 5 भोजपुरी गानों से करें नए साल का धमाकेदार स्वागत
पवन सिंह, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव (Photo Credits: Youtube)

जल्द ही साल 2019 का आगाज होने वाला है. आज रात हर कोई नए साल का जश्न मनाएगा. वैसे तो ज्यादातर लोग बॉलीवुड गानों पर थिरकना पसंद करते हैं पर बहुत से ऐसे भोजपुरी गाने भी हैं जो आपके नए साल के जश्न को यादगार बना देंगे. पवन सिंह (Pawan Singh) , अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कुछ ऐसे गाने गाए हैं जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे. इन 5 भोजपुरी गानों से आप नए साल का धमाकेदार स्वागत कर सकते हैं :-

1. 'खा के मुर्गा पीके... बोलअ हैप्पी न्यू ईयर'

न्यू ईयर के अवसर पर खेसारी लाल यादव ने यह गाना रिलीज किया है. इस सॉन्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

2. 'जवानी बा खाटा'

इस गाने को आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है. पवन सिंह और इंदु सोनाली ने इस गाने में अपनी आवाज दी है.

यह भी पढ़ें:-  भोजपुरी फिल्में इंटरनेट पर बॉलीवुड से ज्यादा हो रही हैं सर्च, Google Trends पर हुआ खुलासा

3. 'डार्लिंग तू टाइम पर आ जाना'

अक्षरा सिंह ने इस गाने को गया है और मनोज मतलबी ने इस गाने के बोल लिखें हैं. गाने के वीडियो में अक्षरा समंदर किनारे मस्ती करती हुई दिख रही हैं.

4. 'मरद अभी बच्चा बा'

इस 'डांसिंग नंबर' की धुन को सुनकर भी आप थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे.

5. 'बिन बियाहे राजा जी'

पवन सिंह के इस गाने की गिनती भी टॉप डांसिंग नंबर्स में होती है. तो इन 5 सुपरहिट गानों के साथ आप नए साल का ग्रैंड वेलकम कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2018 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).