गली बॉय के MC Sher को अमिताभ बच्चन ने भेजा पर्सनल नोट, कही ये बड़ी बात
फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह से ज्यादा लाइमलाइट इस एक्टर ने बटोरी है
जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गई है. इस फिल्म की कहानी और इसके किरदार ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. गौरतलब है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से ज्यादा दर्शकों का ध्यान एमसी शेर (MC Sher) यानी की सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की तरफ गया है. लोगों को उनका काम और उनकी पर्सनालिटी खूब पसंद आई है और अब वो बेशक फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे भी बन गए हैं.
अब सिद्धांत की मेहनत का एक फल उन्हें और मिला है और वो ये कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने खुद उन्हें पर्सनल नोट भेजकर उनके काम की सराहना की है. बिग बी ने उन्हें गुलदस्ता और एक हस्तलिखित नोट भेजकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया.
बिग बी (Big B) के इस स्वीट गेस्चर से सिद्धांत भी बेहद खुश हैं. उन्होंने बिग बी के नोट के साथ अपनी एक तस्वीर को इंस्शेटाग्राम पर शेयर करके लिखा, "सादर प्रणाम, आपका उपहार और आशीर्वाद मिला. जो मेरे लिए अकल्पनीय है. इस खुशी की व्याख्या मैं शब्दों में नहीं कर सकता. ये मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का पल है, और अब बस आपके चरण स्पर्श की कामना करता हूं."
फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने अब तक 104.20 करोड़ की कमाई कर ली है.
#GullyBoy shows decent hold at metros [target audience] on [second] Fri... Biz on [second] Sat and Sun should witness ample growth, since plexes tend to register substantial footfalls over the weekend... [Week 2] Fri 3.90 cr. Total: ₹ 104.20 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 23, 2019
बता दें कि ऐसा पेहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने किसी कलाकार को उसके काम की सराहना करते हुए नोट भेजा है. इसके पहले भी कई कलाकारों को वो इसी तरह से प्रोत्साहित करते आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

