बॉलीवुड

Confirmed: रणवीर सिंह- आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' का बनेगा सीक्वल, निर्देशक जोया अख्तर ने दिया ये बयान

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बढ़िया प्रदर्शन किया जिसके बाद अब इस फिल्म के सीक्वल की खबर सामने आई है

Confirmed: रणवीर सिंह- आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' का बनेगा सीक्वल, निर्देशक जोया अख्तर ने दिया ये बयान
गली बॉय (Photo Credits: Youtube)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि समीक्षकों को भी खुश कर दिया. फिल्म में रणवीर और आलिया की एक्टिंग के साथ इसकी कहानी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी के साथ इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी क्रेज देखा गया. अब फिल्म को लेकर इसके फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है.

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के मेकर्स इसके सीक्वल बनाने की प्लानिंग में हैं. डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी रिपोर्ट में खुद इसकी निर्देशक जोया अख्तर ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने कहा. "मेरी सह-लेखिका रीमा कागटी और मुझे लगता है कि पूरे देश में हिप-हॉप कल्चर पर काफी कुछ कहा जाना बाकी है. इस फिल्म से मिलता-जुलता एक और थीम तैयार किया जा रहा है. इसकी स्क्रिप्टिंग पर भी काम चल रहा है."

इसी के साथ ये भी बताया गया कि फरहान अख्तर 'गली बॉय' सीक्वल (Gully Boy Sequel) का भी हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने कहा, "वो 'गली बॉय' के अंदाज में फिट नहीं बैठते और हम दोनों इसे लेकर मायूस भी हैं. इसी के साथ 'रॉक ऑन' सीरीज से जुड़ने के बाद उनकी छवि म्यूजिक के अलग प्रकार से जोड़ी और पहचानी जाती है. इसलिए दर्शकों के लिए भी उन्हें स्टेडियम रॉक परफॉर्मर से सीधे हिप हॉप अंदाज में देखना बेहद अजीब होगा."

आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' से रणवीर और आलिया से ज्यादा एमसी शेर (MC Sher) का किरदार निभानेवाले सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को काफी पॉपुलैरिटी मिली. अब देखना ये है कि फिल्म के सीक्वल में जोया दर्शकों के लिए क्या स्पेशल लेकर आती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2019 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).