लुटेरी बनी गुजरती एक्ट्रेस, डांस शो में लोगों को बुलाकर करती थी लूटपाट
अहमदाबाद में एक गुजरती एक्ट्रेस को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. अभिनेत्री का नाम संजना बताया जा रहा है. संजना के साथ उसके एक साथ को भी गिरफ्तार किया गया है
अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक गुजरती एक्ट्रेस को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. अभिनेत्री का नाम संजना बताया जा रहा है. संजना (Sanjana) के साथ उसके एक साथ को भी गिरफ्तार किया गया है. संजना पर लोगों के आपत्तिजनक वीडियोज बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि संजना अपने शो में लोगों को बुलाकर उन्हें लूट लेती थी. पहले ही अभिनेत्री के खिलाफ कई कंप्लेंट्स दर्ज हो चुकी थी. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही थी. जब पुलिस को को संजना की हकीकत के बारे में पता चला तो उन्होंने संजना उर्फ संजू और उसके साथी सैयद मोइन अली को हिरासत में ले लिया.
इसके बाद पुलिस ने संजना और सैयद मोइन अली से पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया. बताया जा रहा है कि संजना अपने डांस शो में आए दर्शकों को लूट लेती थी. साथ ही वह उनके आपत्तिजनकर वीडियो बनाती थी ताकि वह उन्हें धमका सकें.इस वजह से लोग डर जाते थे.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली से एक और 'बाबा' हुआ गिरफ्तार, 'शरीर की शुद्धि' के नाम पर बनाता था शिकार
संजना ने ‘जानू मारी दगाबाज’ और ‘वन्स मोर बेवफा’जैसी एलबम्स में काम किया है. इन दिनों वह बेरोजगार थी. साथ ही उसके पति के पास भी कोई काम नही था और इस वजह से उसने अपनी पति को भी छोड़ दिया था. इसके बाद सैयद मोइन अली के साथ मिलकर उसने लूटपाट करनी शुरू दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

